बेटे के घर में मां बाप मेहमान क्यों नही बनते/ Bete ke ghar mein man baap mehman kyon nahi bante ?
बेटे के घर में मां बाप मेहमान क्यों नही बनते/ Bete ke ghar mein man baap mehman kyon nahi bante ? संयुक्त परिवार खत्म होने से यह एक आम समस्या बन गई है क्योंकि बच्चे अधिक कमाने के लालसा में मां बाप से दूर हो जाते हैं,फिर वह एक शहर से दूर हो या अपने देश से ऐसे में बच्चे तो अपने कामकाज में अपना जीवन व्यतीत कर लेते हैं लेकिन पेरेंट्स अपनी जिम्मेदारियों को खत्म करने के बाद अपने जीवन में उन्हें अकेलापन महसूस होता है। जिसके कारण वह कभी-कभी अपने बच्चों से मिलना चाहते हैं, लेकिन कुछ कारणवश यह इतना आसान नहीं हो पाता। उसके बहुत सारे कारण हो जाते हैं, कुछ पेरेंट्स बच्चों के घर जाना पसंद भी करते हैं परंतु कुछ बच्चों के घर में जाना पसंद नहीं करते और उसके पास भी उनके पुख्ता कारण भी होते हैं। उनको अपने बच्चे के घर जाकर खुद को मेहमान जैसा महसूस करने में कभी अच्छा तो कभी बुरा भी लगता है।आज ऐसे ही कुछ कारणों को आपके सामने रखती हूं ,कुछ इसके पक्ष में भी होंगे और कुछ इसके विपक्ष में भी हो सकते हैं। मैं दोनों को अपने तर्क से सामने रखने की कोशिश करती हूं। इसे पहले पक्ष में और फिर विपक्...