बच्चो की नजर मैं प्यार |बच्चे प्यार किसे कहते हैं

बच्चो की नजर मैं प्यार | बच्चे प्यार किसे कहते हैं
______________________
4 से 8 साल के बच्चो से प्यार के बारे मैं पूछे जाने पर जो उत्तर मिले वो आप के सामने है।  जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। क्या आप की नजर मैं ये प्यार हो सकता है?
8 साल की नैना:_
"जब मेरी दादी को गठिया हो गया, तो वह झुक नहीं सकती थी और अपने पैर में nail polish नहीं  लगा सकती थी।  तो मेरे दादाजी उसके लिए ऐसा करते हैं, जब  की उनके हाथों में भी गठिया था।  यह प्यार है।"
4 साल की मिनी :_ 
“जब कोई आपसे प्यार करता है, तो आपका नाम कहने का तरीका अलग होता है।  आप बस इतना चाहते है कि आपका नाम उनके मुंह में सदैव बना रहे।" 😘
मिली उम्र4 साल:_
"प्यार वह होता है जो थकान में भी आपको मुसकुराहट दे सके।"👍
रोहन उम्र7 साल:_
"प्यार तब होता है जब मेरी मम्मी मेरे पापा के लिए कॉफी बनाती है और वह उसे देने से पहले एक घूंट पीकर टेस्ट करती है कि स्वाद ठीक है।"👏
मीना उम्र8:_
"प्यार तब होता है जब आप हर समय( किस )चुंबन करते हैं और आप एक साथ रहना चाहते हैं और
आप दोनो अधिक बात करते हैं।  मेरे मम्मी पापा ऐसे ही हैं।वो एक दूसरे को बहुत प्यार करते है।"
 जोली उम्र7साल:_
 "प्यार वह है जो होली , दिवाली में परिवार के लोग आप के साथ हो और वे हमारे लिए गिफ्ट ,मिठाई लाते है उसको प्यार कहते है।"
निक्की उम्र6साल:_
"यदि आप बेहतर प्यार करना चाहते हैं, तो आपको अपने दोस्त से लड़ाई भी करनी चाहिए।क्योंकि तभी तो पता चलेगा कि ,दोस्त कितना प्यार करता है।"
विक्की उम्र 7 साल:_
  "प्यार तब होता है जब आप किसी लड़के से कहते हैं कि आपको उसकी शर्ट पसंद है, तो वह उसे हर रोज पहनता है।"😁
सोना उम्र 6साल:_
"प्यार एक बूढ़ी औरत और एक बूढ़े आदमी की तरह है जो एक-दूसरे को प्यार करते करते  अच्छे दोस्त  बन जाते हैं।"
 सैम उमर8 साल:_
 " गायन competition के दौरान, मैं एक मंच पर था और मैं डर गया था। मैने सभी लोगों की ओर देखा और अपने डैडी को हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए देखा तो मेरा डर खत्म हो गया।"ये प्यार है।"
नेहा उम्र 5 साल :_
 "प्यार तब होता है जबमम्मी डैडी को चिकन का सबसे अच्छा टुकड़ा देती है।"😂
क्रिस उमर7साल:_
"प्यार तब होता है जब मम्मी  डैडी को बदबूदार और पसीने से तर देखती है और फिर भी कहती है कि वह सलमान खान से ज्यादा हैंडसम हों।"
सलोनी उमर 4 साल:_
 "प्यार तब होता है जब आपका( pappy)पिल्ला पूरे दिन अकेला छोड़ने के बाद भी आपका चेहरा चाटता है।"
मान्या उमर4 साल:_
 "मुझे पता है कि मेरी बड़ी बहन मुझसे प्यार करती है क्योंकि वह मुझे अपने सारे पुराने कपड़े देती है और उसे बाहर जाकर नए कपड़े खरीदने पड़ते हैं।"  (अब यह प्यार है!)👗👚🎀
कैरन उमर7साल:_
"जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपकी पलकें ऊपर और नीचे जाती हैं औरआंखो कई सामने छोटे सितारे निकलते हैं।"  (क्या कल्पना है!)☺️
मोनिका उमर 6 साल:_
 "प्यार तब होता है जब  डैडी घर आते है और मम्मी उनके हाथ से ऑफिस बैग लेलेती है।"
 मानव उमर 8 साल:_
"आपको प्यार मैं 'आई लव यू' नहीं कहना चाहिए क्यूंकि ये  फिल्मों मैं बोला जाता है।  और हम लोग  फिल्म नहीं करते हैं।"(I 💕 you)
निशा उमर6 साल:_
"मेरे पापा मम्मी को प्यार करते है तो उनके लिए बहुत  सुंदर  साड़ी लाते हैं।"
 और अब आखिरी बच्चा .…...
मिक्का उमर 4 साल:_
 ये चार साल का बच्चा जिसका पड़ोसी एक बुजुर्ग सज्जन था जिसने हाल ही में अपनी पत्नी को खो दिया था।
 उस आदमी को रोता देख, छोटा लड़का बूढ़े सज्जन के घर गया, और उसकी गोद में बैठ गया।
जब उसकी माँ ने पूछा कि उसने पड़ोसी से क्या कहा है, तो छोटे लड़के ने कहा,
 "कुछ नहीं, मैंने बस उसे रोने में मदद की।" 😭😭
बच्चो की नजर मैं प्यार का एक  ये भी रूप हो सकता है।
अब तो हम लोगो को समझ लेना चाहिए कि प्यार के कौन-कौन से रूप हैं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रिश्तों को रोमांटिक कैसे बनाए ? Rishto ko romantic kaise banaye?

किन परिस्तिथियों में परिवार के संबंधों से दूर हो जाना बेहतर / Kin Paristithiyon Mein Parivaar Ke Nireekshan Se Door Hona Behatar /

रिश्ते कमजोर क्यों होते हैं| "रिश्ते रेशम के धागे पर'