Bharat me Vriddh aashram kyu mahatwpurn hain/ भारत में वृद्धाश्रम क्यों महत्वपूर्ण हैं ?
Bharat me Vriddh aashram kyu mahatwpurn hain/ भारत में वृद्धाश्रम क्यों महत्वपूर्ण हैं ?
भारत में वृद्धाश्रम क्यों महत्वपूर्ण हैं । ये जानने के लिए इसकी जड़ तक जाने की जरूरत पड़ेगी।इसके लिए जानना जरूरी हैं कि वृद्धाश्रम की शुरुआत कब हुई?
इसमें कवर किया हैं।
* वृद्धाश्रम की शुरुआत कब हुई
* भारत में वृद्धाश्रम की संख्या कितनी है
* अब जानते हैं कि आखिर वृद्धाश्रम कितने प्रकार के होते हैं
* क्या आप जानते हैं भारत का सबसे सुंदर वृद्धाश्रम कहां है
* भारत में वृद्धाश्रमों की संख्या क्यों बढ़ रही है
* वृद्धाश्रम के उद्देश्य क्या है
* वृद्धाश्रम के लाभ
* वृद्धों की समस्या
* भारत में वृद्धाश्रम सुविधाएं
* वृद्धाश्रम क्या नई पीढ़ी के लिए अच्छा है
वृद्धाश्रम की शुरुआत कब हुई?
दुनिया का पहला वृद्धाश्रम एरिज़ोना में 6 फरवरी 1911 को खोला गया था। उस समय आखिर किस कारण वृद्धाश्रम खोला गया होगा ये तो पता करना मुश्किल हैं,लेकिन आज ये अपने दायित्वों को पूरा कर रहा है या नहीं यह जानना भी जरूरी है।इसी पर अपना एक मत सामने रख रही हूं ।
भारत में वृद्धाश्रम की संख्या कितनी है?
तो आप को बतादूं कि मौजूदा समय में देश के करीब 250 जिलों में करीब 400 वृद्धाश्रम चलाए जा रहे हैं।
अब आप जानते हैं कि आखिर वृद्धाश्रम कितने प्रकार के होते हैं?
ये वृद्धाश्रम 2 प्रकार के होते हैं.
1:_ सरकार वृद्धाश्रम
2:_प्राइवेट वृद्धाश्रम
क्या आप जानते हैं भारत का सबसे सुंदर वृद्धाश्रम कहां है?
भारत का सबसे सुंदर, सबसे अच्छा भारत का नंबर 1वृद्धाश्रम ग्रेस्कलैंड फाउंडेशन, कोच्चि में हैं। जो केरल के कोच्चि के मुलंथुरूथी में 3.5 एकड़ के खूबसूरत इलाके में अपार्टमेंट और विला के रूप में बना है।
भारत में वृद्धाश्रमों की संख्या क्यों बढ़ रही है?
यदि देखा जाए तो सयुक्त परिवार की कमी होने के कारण वृद्धाश्रमों में वृद्धि हो रही है। जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा हैं। एकल परिवारों की लोकप्रिय होने के कारण बच्चों ने अपने माता-पिता को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया।घर के बड़ों को संभालने के लिए परिवार में सदस्य ही नहीं है।
वृद्धाश्रम के उद्देश्य क्या है?
वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों को उनके परिवार से जुड़े रहते हुए उनकी आवश्यकताओं जैसे चिकित्सा सेवा, धार्मिक प्रवचन, वर्ष में दो बार धार्मिक स्थलों का भ्रमण आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
वृद्धाश्रम के लाभ :_
वृद्धाश्रम अक्सर खाना पकाने, सफाई और व्यक्तिगत देखभाल जैसी दैनिक कामों में मदद करते हैं। यह उन बड़े बुजुर्गो के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है जिन्हें इन कार्यों को स्वयं पूरा करने में कठिनाई होती है। सहायता आसानी से उपलब्ध होने से बड़े बुजुर्गो को अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने और अधिक आराम से रहने में मदद सकती है।
वृद्धों की समस्या :_
*कमजोर शारीरिक, उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति का शरीर कमजोर होने लगता है। ...
* मानसिक रोग, शरीरिक कमजोरी व मानसिक रोग सब कुछ साथ-साथ चलना ...
* अकेलेपन ......
* आर्थिक कमजोरी ...
* संयुक्त परिवार की कमी ...
* उचित देखभाल की समस्या ...
* मनोरंजन की कमी........
भारत में वृद्धाश्रम सुविधाएं :_
* बुजुर्गों को समय पर दवा
* भोजन का प्रबंध
* चिकित्सा का प्रबंध करना आदि।
वृद्धाश्रम क्या नई पीढ़ी के लिए अच्छा है?
वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम का एकाकार होना बच्चो और बड़ो दोनों के लिए हितकारी होगा। अनाथ बच्चों की बुजुर्गों के हाथो परवरिश होगी। बच्चों और बुजुर्गों दोनों को ही एक पारिवारिक माहौल प्राप्त होगा। बच्चों की उम्र का पहला पड़ाव और बुजुर्गों की उम्र का अंतिम पड़ाव आसानी से काट जायेगा।
इसी तरह और लेख पढ़ने के लिए गूगल पर सर्च करे " रिश्ते नाते विथ अपर्णा वर्मा " फोटो गैलरी विथ गूगल
Teg :_
#वृद्धाश्रम
#बुजुर्गो की परेशानी
# वृद्धाश्रमों की संख्या क्यों बढ़ रही है
# वृद्धाश्रम का होना आवश्यक है या नही
# वृद्धाश्रम से क्या लाभ होते हैं
# वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के सेवा कैसे होती हैं
# वृद्धाश्रम के लाभ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें