Arrange marriage se pahle puche jaane wale prashn /अरेंज मैरिज से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न
Arrange marriage se pahle puche jaane wale prashn /अरेंज मैरिज से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न
शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। यही कारण है कि आज का युवा शादी करने से डरता है क्योंकि वह एक बड़ी जिम्मेदारी उठाने में अपने आप को असमर्थ महसूस करता है, लेकिन यदि सही सूझबूझ के साथ विवाह किया। तो यह आप के जीवन को सफल, बनाने का सही निर्णय होगा।आप शादी से पहले होने वाले पाटनर से ये कुछ प्रश्नों को पूछ कर अपनी शादी शुदा जिंदगी का कुछ परेशानियों को पहले से ही स्वयं कम कर सकते हैं।
आप को अपने होने वाले साथी से कुछ प्रश्न को पूछना होगा । इसके लिए आप स्वयं डिसाइड करें कि इन प्रश्नों को आप कब_कहां कैसे पूछ सकते हैं। बात की शुरुवात कहा से करे?
प्रश्न1:_ क्या आप शादी के लिए तैयार है? ये सवाल तो पहला हैं लेकिन इस सवाल के आगे के सवाल खुद ब खुद सामने आते जायेगें। (जैसे हा जी तैयार हूं। )या जवाब नही में आया तब दूसरे प्रश्न सामने होगें। जैसे :_ क्यूं ?
आप किसी दूसरे से प्यार करती है।
आप रिलेशन शिप रह चुकी है।
अब जरूरी नहीं हैं , कि यदि कोई शादी को तैयार न है, तो इसका एक मात्र मतलब यह नहीं होता कि वह किसी से प्यार ही करती हो। हो सकता हो वो अपने करियर को लेकर सीरियस हो और कुछ समय मांगना चाहती हो। ऐसे में आप अपने विवेक का परिचय दें।
2:_आप को जानवर पसंद हैं?इससे और सवाल सामने आते है।जैसे:_ कौन सा और क्यो ?
आप को अपने pet से उनके pet को समझने में मदद मिलेगी।हो सकता हो उनको कुत्ता और बिल्ली दोनो पसंद हो और आप को केवल बिल्ली ऐसे में आप को आराम से जवाब मिल जायेगा की आगे क्या कर सकते हैं। जिससे दोनों को कोई परेशानी न हो।
3:_ क्या आप को यात्रा करना पसंद है? ये सवाल भी एक जरूरी सवाल होता है क्योंकि मैंने कई घरों की लड़ाई का मुद्दा सैर सपाटा ही देखा हैं। एक हैं जो अपने बेड रूम के bed से या लिविंग रूम के सोफे से हटना ही नहीं चाहते हैं। ऐसे में शुरू होता हैं एक और युद्ध इससे बचने का यही तरीका है की आप पहले से ही परेशानियों को कम करते चलें।
4:_आप को फिल्म देखना परंद हैं?आप को कैसी फिल्मे पसंद हैं?आप के पसंद का टीवी सीरियल कौन सा हैं ? इससे आप उनके मन के भावो तक आसानी से पहुंच सकते हैं।तारक मेहता का उल्टा चश्मा या Zee TV का कोई सास बहू का सीरियल या कौन बनेगा करोड़पति? इत्यादि ।
5:_अपनी रुचियों के बारे में बात कर सकते हैं?आप को पढ़ना पसंद हैं और उनको भी पढ़ना पसंद हैं इसी तरह गाने, गेम ,खाने_पीने की भी चर्चा हो सकती हैं। आज के टाइम में खाने के विषय में बात करना भी जरूरी है क्योंकि कुछ लोग वेज,नॉनवेज , दूध , अनाज ( ग्लूटेन) से परहेज करते हैं ।अतः इस विषय पर भी बात करना आवश्यक है।
6:_आप के लिए शादी का क्या महत्व हैं? यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न हैं, कि अगला शादी को किस नज़र से देख रहा हैं ।आपको सुनिश्चित करना होगा कि क्या आप शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, आपको यह जानना की ज़रूरत है, कि क्या दूसरा व्यक्ति भी मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार है। शादी बहुत मेहनत का काम है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से शादी कर रहे हैं जिसकी शादी के बारे में कोई राय नहीं है, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
7:_क्या आप को कोई स्वास्थ या शारीरिक संबंधित परेशानी हैं? आज कल शादी का डर से होना और अपने करियर को लेकर गंभीर होना इसके अतिरिक्त आर्थिक समस्याओं की परेशानी सभी के साथ होती हैं। इसके चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आम हो गई है जिसमें ब्लड प्रेशर,थायराइड,माइग्रेन,आईसाइट ये कॉमन है पर बड़ी बात यह है कि उनकी लगातार केयर की आवश्यकता होती है। जिसे पहले से पता होने से उसको कैसे निभाया जाएगा इसे तय किया जा सके।
8:_क्या आप शराब पीना, धूमपान का शौक रखते/ रखती हैं? शुरू में यह सब बातें सब लोग छुपाते हैं लेकिन बाद में जब इसका पता लगता है तो घर में झगड़ों का एक नया रूप ही सामने आने लगता है। दोनों को ही वह चीज पसंद हो तब तो ठीक है, वर्ना एक को पसंद हो दूसरे को नापसंद है तो जिंदगी जीना मुश्किल हो जाता हैं। आज ये शौक बड़ी संख्या में महिलाओं में भी देखा जा सकता है। आप इनको पूछ कर अपने रिश्ते को बेहतर रखने के लिए प्रश्न पूछ ले।जो आगे चलकर शायद आपके लिए फायदेमंद होगा।
9:_क्या आप बचत, निवेश में विश्वास रखती/ रखते हैं? इस विसय में अपने साथी की राय जानना जरूरी हैं। क्योंकि ये आप के नए जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
10:_ बच्चो के बारे में आप की क्या राय हैं?:_ इस प्रश्न को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह प्रश्न भी बाद में एक बड़ी समस्या खड़ी करता है , क्योंकि आजकल देर से शादी होना एक आम बात है। इसके बाद भी समय पर बच्चे ना करना आगे एक बड़ी समस्या साबित हो सकती है,अतः स्पष्ट कर ले।
प्रश्न पूछना जरूरी इसलिए भी है कि सामने वाले का नजरिया समझ में आ सके। प्रश्नों के चीड़_ फाड़ करने की आवश्यकता नहीं है। प्रश्नों को सहूलियत के अनुसार ही पूछे। आप प्रश्नों को कम या ज्यादा कर सकते हैं। सामने वाला जवाब देने में असुविधा महसूस कर रहा हो तो आप कुछ प्रश्नों को बाद में (शादी से पहले) तक धीरे-धीरे भी पूछ सकते हैं।
इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के अतिरिक्त कुछ और प्रश्न भी है।आप उन्हें भी सुविधा अनुसार पूछ सकते हैं लेकिन प्रश्न मर्यादा के अंदर ही पूछे। जिसका जवाब देने में आप को भी कोई परेशानी ना हो।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गूगल पर टाइप करें "रिश्ते नाते विथ अपर्णा वर्मा"फोटो गैलरी विथ गूगल
Teg:_
#शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो लडकी से कैसे बात करे।
# मैरिज से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न
# अरेंज मैरिज से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न
#शादी से पहले मंगेतर से क्या पूछे।
#शादी से पहले पूछे जाने वाले सवाल
#शादी से पहले लड़की से क्या पूछे?
#अरेंज मैरिज में लड़की से क्या पूछा जाता है?
#शादी होने होने से पहले लड़की से क्या-क्या पूछे हैं?
#अरेंज मैरिज तय होने के बाद लड़की से क्या पूछा जाता है?
#क्या आप शादी के लिए तैयार हैं?
# क्या शादी के लिए पहली बार मिलने जा रहे हैं?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें